फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- शमसाबाद। मोहल्ला चौखंडा में चूल्हे की चिनगारी से लगी आग से लाखों रुपये की नगदी और सामान राख हो गया। आग की लपटें कमरे के अंदर तक फैल गयीं। विकराल रूप देखकर परिजन घर के बाहर भागे तब कहीं जान बची। आग पर काबू पाने में मोहल्ले के लोगों को एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। चौखंडा निवासी राजीव कुमार राजपूत उर्फ नन्हकू के घर में चूल्हे की चिनगारी से आग लग गयी। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें जब चारो तरफ फैल गयीं तो राजीव कुमार की पत्नी सुनीता और अन्य परिजन घर के बाहर की ओर जान बचाकर भागे। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर आ गये। लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग से 25 हजार की नगदी, कपड़े, रसोई का सामान, घरेलू सामान, नाक का फूल, तोड़िया, पैंडल जलकर राख हो गये। सूचना पर राजस्व विभाग के कर्मी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.