गिरडीह, जुलाई 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। हजरत शेख नूर मोहम्मद शाह गुलशन शाह उर्फ चूड़ी शाह बाबा चिश्ती लाहौरी रह. की मजार पर 67वां सालाना उर्स बुधवार से शुरू हो गया। भंडारीडीह-मोहनपुर कब्रिस्तान स्थित मजार पर शुरु उर्स मुबारक के पहले दिन कुरआनखानी, गुसूल, संदली चादरपोशी के बाद देर संध्या सरकारी चादरपोशी हुई। इसके बाद मजार पर मुरीदों द्वारा चादरपोशी करने का सिलसिला शुरु हो गया। रात्रि में यहां खानकाही कव्वाली हुआ। आस्ताने अवलिया कमेटी के अध्यक्ष मो. आलमगीर अंसारी और सचिव शाहबाज अहमद उर्फ चंदन ने कहा कि दूर-दराज से बाबा के चहेते उर्स पर यहां आ चुके हैं और आने का सिलसिला जारी है। यहां पर उर्स 28 जुलाई तक चलेगा। कहा कि चूड़ी शाह बाबा की मजार हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। यही वजह है कि देशभर से मुरीद यहां आते हैं और चादरपोशी करते हैं।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.