फिरोजाबाद, मई 11 -- थाना लाइन पार क्षेत्र में शनिवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी पांच वर्ष पहले उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आजाद नगर निवासी रवि 37 वर्ष पुत्र अमृतलाल चूड़ी जुडाई का काम करता था उसकी शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी। इसी दौरान दो बच्चे भी हुए। किन्हीं कारणों के चलते उसकी पत्नी पांच वर्ष पूर्व उसे छोड़कर चली गई। वह बच्चों को भी अपने साथ ले गई। तभी से वह अकेला रहता था। घर में विधवा मां और भाई रहते हैं। वह मकान के ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। उसने शनिवार की रात घर में फांसी लगा ली। रविवार प्रात: पता चला। फंदे पर लटका देख परिजन हैरत में पड़ गए। पुलिस ने लोगों की सहायता से शव को फंदे से उतारा। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिय...