फिरोजाबाद, जनवरी 8 -- शहर के चूड़ी उद्योग में श्रमिकों से अधिक समय तक काम कराए जाने की शिकायतों पर प्रशासन का रुख गंभीर हो चला है। प्रशासन ने पूरी कारखाना सेवायोजकों को सख्त हिदायत दी है कि वह प्रत्येक कार्य दिवस में निर्धारित 8 घंटे की अवधि तक ही पूरी कारखाने में उत्पादन का कार्य करें। अन्यथा की स्थिति में उन्हें सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ जाएगा। गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में उनके ही कार्यालय पर मजदूर यूनियन एवं चूड़ी कारखाना सेवायोजकों की बैठक हुई। श्रमिक नेताओं ने शहर की अनेक चूड़ी कारखानो में निर्धारित 8 घंटा के बजाय श्रमिकों से 9 घंटे तक कार्य कराए जाने का मामला प्रमुखता से उठाया। जिस पर चूड़ी कारखाना सेवायोजकों की ओर से कहा कि शहर में ज्यादातर चूड़ी कारखाने में कार्यरत श्रमिकों से निर्धारित 8 घंटा तक ही काम कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.