मोतिहारी, मार्च 25 -- पहाड़पुर,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी सिसवा पंचायत के सिसवा कोड़र बौद्ध विहार निवासी संजय कुशवाहा व गुड्डी देवी की पुत्री चुलबुली कुमारी इंटर कला संकाय मे 415 अंक लाकर गांव सहित प्रखंड का नाम रौशन की है। उसने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता,पिता सहित गुरुजनों को दिया है। चुलबुली ने बताया कि वह अब आगे की पढ़ाई कर बिहार प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है। चुलबुली तीन बहन व एक भाई में चौथे नंबर पर है। पिता किसान है जबकि माता शिक्षित गृहिणी है। माता पिता की देख रेख में स्कूल के अलावा घर पर ही अपनी पढ़ाई की है। चुलबुली उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय घिवाढ़ार से आइए की परीक्षा पास की है। प्राथमिक शिक्षा गांव के ही सरकारी विद्यालय में हुई है। चुलबुली की सफलता पर उसके गुरुजनों,अभिभावकों सहित कई शिक्षा प्रेमियों ने बधाई दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.