पीलीभीत, जनवरी 27 -- बीसलपुर। संवाददाता बरेली जनपद के थाना क्योंलड़िया क्षेत्र से दो दिन पूर्व रहस्य में गायब हुए ग्रामीण का शव पुलिस ने चुर्रा पुलिस चौकी क्षेत्र में बहने वाली नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया है। बरेली के थाना क्योंलड़ियां क्षेत्र निवासी भारतवीर पुत्र रामगुलाम बीते रविवार को रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। उसके घर से गायब हो जाने के बाद परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसकी गुमशुदी क्योलड़िया थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद से उसके परिवार के लोग तथा पुलिस उसकी तलाश में जुट गए। बीते सोमवार को भारतवीर का शव चुर्रा स्थित नहर के पानी में उतराता हुआ मिला। इसके बाद क्योंलड़ियां पुलिस ने बीसलपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चुर्रासकतपुर पुलिस चौकी प्रभारी अंकित कुमार ...