उरई, फरवरी 4 -- उरई। बुधवार की शाम को नया पटेल नगर चुर्खी बाईपास स्टेट बैंक के पीछे कुछ युवक क्रिकेट खेलने गए थे। इसी दौरान कुछ आधार कार्ड वहां पड़े दिखाई दिए। उन्होंने जब उन्हें उठाया तो उनकी संख्या 50 से 60 थी। इसके बाद सभी आधार कार्ड खोले जिसमें डकोर ब्लाक, माधौगढ़, रामपुरा, कालपी क्षेत्र के आधार कार्ड थे। इसके बाद उन्होंने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सीओ राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि वीडियो की चर्चा सुनी है। अगर आधार कार्ड मिले हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी। डाकघर के कर्मचारियों से भी इस बारे में पूछताछ की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.