पीलीभीत, जून 21 -- केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और ग्रामीणों के बीच आशा कार्यकर्ता एक अहम कड़ी है। जो कड़ी मेहनत कर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराती है। उनकी इस मेहनत से ही देश स्वस्थ होगा तभी सशक्त होगा। इस दौरान उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया और समस्याओ को सुना। सीएमओ को आशा कार्यकर्ताओं की हर समस्या का समाधान करने के लिए कहा। सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद शुक्रवार को शहर के होटल में आयोजित आशा कार्यकर्ता एवं आशा संगिनी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत अहम है। जो लोगों का जीवन बचाती हैं। किसी भी मौसम में आशा कड़ी मेहनत कर लोगों के बीच जाकर उनको दवाइयां उपलब्ध कराती हैं। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.