घाटशिला, जनवरी 20 -- गालूडीह, संवाददाता। गालूडीह के खड़िया कॉलोनी के बिरिहीगोड़ा में मंगलवार को विशाल टुसू मेला का आयोजन किया गया। इस टुसू मेला में झुमुर नृत्य सहित बुगी-बुगी डांस का आयोजन किया गया। वहीं, चौड़ल आकर्षण का केंद्र था, जो पहली बार देखने को मिला। इस टुसू मेला में दर्जनों टुसू प्रतिमा प्रतियोगिता के लिए लायी गयी थीं। इसके साथ ही कई बहरुपियों की नृत्य की टोली में शामिल हुई थी। इस क्रम में टुसू मेला कमेटी की ओर से मेला आयी दर्जनों टुसू प्रतिमा को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद चुनुडीह टुसू को प्रथम और जामबनी टुसू को दूसरा स्थान दिया गया। टुसू मेला में मंगलवार को विशाल जनसमूह मेला देखने उमड़ी थी, जिससे सबसे ज्यादा भीड़ झुमुर नृत्य सहित बुगीबुगी डांस में देखने को मिली। दूसरी ओर, मुसाबनी प्रखंड के सोनागाड़ा में टुसू मेला का आयोज...