मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- मुजफ्फरपुर। बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद अर्द्धसैनिक बल के जवानों का मुजफ्फरपुर पहुंचने का सिलसिला जारी है। चुनाव स्पेशल ट्रेन से अर्द्धसैनिक बलों की छह कंपनियां गुरुवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची। इन जवानों को विशेष गाड़ियों से जिला प्रशासन ने संभावित ठहराव स्थल पर भेजा। बताया गया है कि मुजफ्फरपुर में उतरने के बाद अर्द्धसैनिक बल के कुछ जवानों को सीतामढ़ी व दरभंगा भी भेजा गया है। ये सभी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा आदि राज्यों से आए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.