रांची, फरवरी 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश काग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर चुकी है। जब भी चुनाव नजदीक आते हैं, भाजपा को राज्य की पुलिस, प्रशासन और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर संदेह होने लगता है। बाबूलाल मरांडी का झारखंड पुलिस पर अविश्वास जताना राज्य के हजारों वर्दीधारी जवानों के मनोबल को तोड़ने जैसा है। जो पुलिस बल दिन-रात राज्य की सुरक्षा में लगा है, उसे कटघरे में खड़ा करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह कहना कि सरकार चुनाव नहीं कराना चाहती थी, सरासर गलत है। सरकार हमेशा से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के पक्ष में रही है। तकनीकी अड़चनों और प्रक्रियाओं को पूरा करने ...