मुंगेर, नवम्बर 6 -- मुंगेर, निज संवाददाता । मतदान से एक दिन पूर्व बुधवार को मुंगेर विधानसभा से जनसुराज के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह ने चुनाव से हटने की घोषणा करते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। एक स्थानीय होटल में आयोजित समारोह में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जहां मुंगेर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय और भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी राजेश झा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराते हुए संजय सिंह को माला पहना कर पार्टी में स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण पोद्दार, जिला प्रभारी विकास सिंह, प्रीति सिंह सहित एनडीए के कई शीर्ष नेताओं ने संजय सिंह का भाजपा में स्वागत किया। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए संजय सिंह ने इसे समय की मांग बताया। धानुक समाज से आने वाले संजय सिंह मुंगेर ग्रामीण क्षेत्र से तीन बार जिला परिषद सदस्य के रूप में निर्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.