बेगुसराय, मार्च 9 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बेगूसराय को प्रमंडल बनाने के मुद्दे पर आठ मार्च को बेगूसराय खगड़िया के प्रबुद्धजनों की बैठक आईएमए हॉल में की गई। लोगों ने कहा कि हर हाल में सरकार को चुनाव पूर्व बेगूसराय को प्रमंडल बनाना होगा। इसके लिए हर घर प्रमंडल अभियान जागरूकता टीम घर घर जा रही है। बेगूसराय से एक लाख पत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेजा जा रहा रहा है। अध्यक्षता डॉ. रौशन कुमार ने की। प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के संयोजक दिलीप कुमार सिन्हा ने कहा कि बेगूसराय प्रमंडल नहीं बनने के कारण बेगूसराय का विकास बाधित है। छात्रों के लिए विश्वविद्यालय, बिहार बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय, हवाई उड़ान, मेडिकल कॉलेज, एम्स, कृषि महाविद्यालय, मैनेजमेंट कॉलेज, पर्यटन का स्थल का विकास अभी तक रुका हुआ है। बेगूसराय के साथ खगड़िया का भी विकास अवरो...