पटना, मार्च 5 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने दावा किया है कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले विपक्षी गठबंधन बिखर जाएगा। बुधवार को जारी बयान में भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि विपक्षी कुनबे में बिखराव की पटकथा तैयार हो चुकी है। प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू हो चुकी है। महागठबंधन में शामिल सभी दल बड़ी संख्या में अपने लिए सीटों के दावे कर रहे हैं। कांग्रेस ने 70 सीटों की मांग की है, जबकि राजद कांग्रेस को सस्ते में निबटाने की तैयारी कर रहा है। वामदल और वीआईपी ने अभी मांग नहीं की है। इनके दावे जब सामने आएंगे तो राजद के लिए वह परेशानी का सबब होगा। राजद नेता 1990 से पहले और 1990 के बाद के बिहार की तुलना कर कांग्रेस शासनकाल की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.