एक संवाददाता, अक्टूबर 18 -- बिहार चुनाव से पहले गोपालगंज जिले की थावे पुलिस ने शुक्रवार देर रात अमैठी खुर्द गांव में संतोष कुशवाहा के घर पर छापेमारी कर 1 करोड़ 8 लाख 9 हजार 300 रुपए कैश और 30 से अधिक बैंकों के पासबुक व एटीएम कार्ड बरामद किये। इस मामले में पुलिस एक महिला सहित छह लोगों से पूछताछ कर रही है। आर्थिक अपराध इकाई पटना व आयकर विभाग, सीवान की टीम साइबर अपराध व मनी लांड्रिंग के एंगल से मामले की जांच कर रही है। शाम तक पूरे मामले का खुलासा नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार गांव में बड़ी रकम छुपाए जाने की सूचना पर सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार की रात 10 बजे से लगातार 10 घंटे तक छापेमारी चली। इस दौरान अलमीरा, ट्रंक, बक्से और बेड के नीचे छिपा कर रखे गए नोट बरामद हुए। बरामद रकम की गिनती सीओ कुमारी रूपम शर्मा के नेतृत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.