नई दिल्ली, जनवरी 31 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजकर अरविंद केदजरीवाल ने एक नया अभियान लॉन्च किया है। इसके तहत दिल्ली की जनता से बचत पत्र भरवाया जाएगा। दरअसल अरविंद केजरीवाल लगातार यह दावा कर रहे हैं कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आई तो उनकी योजनाओं से दिल्ली के हर परिवार की हर महीने 25 हजार की बचत होगी। इसी के साथ उन्होंने यह भी दावा किया है कि अगर बीजेपी की सरकार बनी तो यह सभी योजनाएं बंद हो जाएंगी। ऐसे में उन्होंने कहा है कि अब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हर घर जाएंगे और बचत पत्र भरवाएंगे जिससे लोगों को पता चलेगा की आम आदमी पार्टी की योजनाओं से उन्हें कितना फायदा होगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा, हमारे लोग घर जाएंगे और बचत पत्र भरवाएंगे। हर घर को आम आदमी पार्टी की योजनाओं से कितना फायदो होगा उनके साथ बैठकर हिसाब लगाएंगे। अरविंद केजरीवा...