धर्मपुर | विनोद मुसान, नवम्बर 25 -- विधानसभा सीट आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में चर्चा का केंद्र बन गई है। यह सीट पार्टी के कई दिग्गज व संभावित दावेदारों के बीच हॉट सीट के रूप में उभर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी क्षेत्र में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। रावत ने 27 नवंबर को इस सीट के बूथ नंबर-74 में संवाद कार्यक्रम रखा है। इसे सियासी संदेश के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि वह यहां संभावनाएं तलाश रहे हैं। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी सक्रिय हैं। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की नजर भी इस सीट पर बताई जा रही है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने धर्मपुर दौरे तेज किए हैं। वरिष्ठ नेता पूर्ण सिंह रावत व याकूब सिद्दीकी भी यहां दावेदारी पेश करते नजर आ रहे हैं।कांग्रेस में दूसरी पांत के नेता भी...