बांका, जून 19 -- बौंसी(बांका), निज संवाददाता। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से बिहार और झारखंड के डीएसपी स्तर के पुलिस पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को मंदार स्थित विश्रामगृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बौंसी एसडीपीओ अर्चना कुमारी और गोड्डा (झारखंड) के मुख्यालय डीएसपी जयप्रकाश नारायण चौधरी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में बिहार-झारखंड की सीमा से सटे जिलों के सभी ,पुलिस निरीक्षक थानाध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद एसडीपीओ ने बताया कि चुनाव के दौरान एक राज्य के अपराधियों द्वारा दूसरे राज्य में शरण लेने या गड़बड़ी फैलाने की आशंका को देखते हुए सीमा क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। दोनों राज्यों की पुलिस आपसी समन्वय से ऐसे असामाजिक तत्वों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.