नई दिल्ली, अगस्त 25 -- सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता सूची के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गलत सूचना फैलाने के आरोप में दर्ज मुकदमों में चुनाव विश्लेषक संजय कुमार की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति एन. वी. अंजारिया की पीठ ने मामले में महाराष्ट्र सरकार, राज्य के पुलिस महानिदेशक और शिकायतकर्ता प्रवीण शेखर तड़वी और महेश विनायक कुलदीवार सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। शीर्ष अदालत ने सीएसडीएस में लोकनीति के सह-निदेशक कुमार की ओर से दाखिल याचिका पर यह अंतरिम आदेश दिया है। याचिका में उन्होंने महाराष्ट्र के नागपुर और नासिक में अपने खिलाफ दर्ज दो मुकदमे रद्द करने की मांग की है। इससे पहले संजय कुमार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.