नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी के 12 वार्डों में होने वाले निगम चुनाव को लेकर आबकारी विभाग ने शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। इन सभी वार्डों में शुक्रवार शाम 5.30 बजे से लेकर रविवार शाम 5.30 बजे तक शराब की दुकानों पर बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। इसके साथ ही मतगणना के दिन 3 दिसंबर को पूरे 24 घंटे इन वार्डों में शराब की बिक्री नहीं होगी। इसे लेकर आबकारी आयुक्त रवि झा की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं। जानकारी के अनुसार आगामी रविवार को दिल्ली के 12 निगम वार्डों में चुनाव होंगे। इनमें मुंडका, शालीमार बाग, ग्रेटर कैलाश, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका-बी, दिचाऊं कला, नारायणा, संगम विहार-ए, दक्षिण पुरी और विनोद नगर शामिल हैं। इन 12 वार्डों में चुनाव से पहले 48 घंटे के लिए शराब की बिक्री बंद रहेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.