नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- तेलंगाना सरकार राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ने की आयु सीमा 25 से घटाकर 21 वर्ष करने के लिए प्रस्ताव लाएगी। प्रस्ताव को विधानसभा में पारित कराकर वह संविधान संशोधन की मांग करेगी। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने न्यूनतम आयु सीमा में बदलाव के अपने प्रस्ताव को समय की मांग बताया। इस बात पर जोर दिया कि युवाओं को देश की सक्रिय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। मुख्यमंत्री हैदराबाद में राजीव गांधी सद्भावना यात्रा स्मृति दिवस में भाग लेने और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार प्रदान करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की न्यूनतम मतदान आयु सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे देश में संसदीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.