पटना, नवम्बर 28 -- राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा कि पार्टी और दलित सेना बिहार में दलितों का सबसे बड़ा सशक्त संगठन है। चुनाव में हार जीत होती रहती है, लेकिन सबसे बड़ी जीत जनता के बीच जाकर लोगों का सुख-दुःख में साथ होता है। मैं और मेरी पार्टी समाज में दलित, पिछड़ा, गरीब - गुरबा, असहाय लोगों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहेगा। पारस शुक्रवार को कौटिल्य नगर स्थित विधायक कॉलोनी में पार्टी कार्यालय में लोजपा का 25वां स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान और संचालन दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम कुमार दाहा ने किया। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेश्वर सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल व अन्य नेता मौजूद थे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.