औरंगाबाद, नवम्बर 11 -- नवीनगर और कुटुंबा विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुआ। दोनों क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। नवीनगर विधानसभा के 180 और कुटुंबा विधानसभा के 101 मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों तथा जिला पुलिस बल की तैनाती की गई थी। एसपी अंबरीश राहुल के निर्देश पर सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस बल लगातार गश्त कर रहा था। बिहार-झारखंड की सीमा से सटे मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी गई। किसी भी अवांछनीय या असामाजिक तत्व को गड़बड़ी फैलाने का मौका नहीं दिया गया। टंडवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह अर्धसैनिक बलों के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों के बाहर जुटी भीड़ को उन्होंने हटाया और मत...