सराईकेला, फरवरी 8 -- सरायकेला । नगर निकाय (आम) निर्वाचन 2026 के चुनाव चिन्ह आवंटन के उपरांत नगर अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के लिए व्यय संबंधी बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण में पर्यवेक्षक विनय कुमार द्वारा प्रशिक्षण दिया गया जिसमें निर्वाचन पदाधिकारी सह निदेशक अजय कुमार तिर्की, निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी यशमिता सिंह उपस्थित थीं ।इस प्रशिक्षण और बैठक में बताया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों के लिए व्यय की अधिकतम सीमा निर्धारित की है। अध्यक्ष के लिए 5 लाख और वार्ड पार्षद प्रत्याशी एक लाख तक खर्च कर सकते हैं।प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों को चुनाव के दौरान होने वाले खर्च का सही लेखा-जोखा रखने, अलग बैंक खाता खोलने और निर्धारित समय सीमा के भीतर व्यय विवरणी जमा करने के नियमों की जानकारी दी गई ।...