कोडरमा, फरवरी 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कोषांग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपायुक्त ऋतुराज ने नोडल पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग को निर्देशित किया कि सभी मतदान दलों एवं विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारी व कर्मियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नियमित, व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मास्टर ट्रेनरों को विशेष रूप से सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश देते हुए कहा कि मतदान दिवस के दिन भी वे पूरी तरह मुस्तैद रहें, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके। साथ ही सेक्टर पदाधिकारी ...