फरीदाबाद, मार्च 2 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम चुनाव में इस बार महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। खासकर महिला मेयर प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं मतदान केंद्रों पर पहुंचीं। महिलाओं ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम बताया। रविवार सुबह आठ बजे शहर में मतदान शुरु हुआ। सुबह 10 बजे तक मतदान केंद्रों पर लोगों की संख्या बहुत कम देखने को मिली। इसके बाद अगले दो घंटे महिला वोटरों की संख्या काफी ज्यादा देखने को मिली। मतदान केंद्रों पर महिलाओं की भारी भीड़ यह दिखा रही थी कि वे न केवल मतदान को लेकर जागरूक हैं, बल्कि अपनी पसंद का नेतृत्व चुनने में भी आगे आ रही हैं। उन्होंने कहा कि मेयर पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने से महिलाओं का हौंसला और बड़ेगा। अपने मन चाहे प्रत्याशी को जिताने के लिए वह वोट डालने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.