रांची, फरवरी 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयानों को तथ्यहीन और हताशा का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि जब भी भाजपा चुनाव में पिछड़ने लगती है, वह संस्थाओं और प्रशासन पर अनर्गल आरोप लगाकर विक्टिम कार्ड खेलने लगती है। बाबूलाल मरांडी वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन कानून की नजर में कोई भी व्यक्ति संविधान और आदर्श आचार संहिता से ऊपर नहीं है। अगर प्रशासन को कहीं भी नियमों का उल्लंघन दिखता है, तो कार्यवाही करना उसकी जिम्मेदारी है। इसे बौखलाहट कहना प्रशासन के मनोबल को गिराने की कोशिश है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि टूलकिट शब्द का प्रयोग भाजपा की अपनी कार्यशैली को दर्शाता है। राज्य सरकार में पुलिस और प्रशासन स्वतंत्र होकर काम कर रहे हैं,...