नई दिल्ली, अगस्त 8 -- भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव के दौरान ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने का फैसला किया है। आयोग की तरफ से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक चुनावी प्रक्रिया में पदों पर काम करने वाले कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि की गई है। आयोग की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि केंद्र से लेकर स्थानीय प्राधिकरणों तक के चुनाव में अधिकारी और कर्मचारी समेत तमाम चुनावी मशीनरी काम करती है। ऐसे में इन्हें इनके काम का बेहतर मुआवजा मिले इसके लिए मानदेय बढ़ाया गया है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक पीठासीन अधिकारी एवं मतगणना पर्यवेक्षक के पहले 350 रुपए प्रतिदिन मिलते थे, अब नए मानदेय के हिसाब से इन्हें 500 रुपए प्रतिदिन या 2000 रुपए एकमुश्त दिए जाएंगे। वहीं मतदान अधिकारी को पहले 250 रुपए प्रतिदिन दिया जाता था। नए मानदेय भुगतान के तहत इन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.