रांची, फरवरी 14 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने निकाय चुनावों को लेकर सभी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में 13 फरवरी को निर्वाचन आयुक्त को सौंपे गए ज्ञापन की मांग को दोहराया है। उन्होंने मतदान केंद्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थलों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग की है। रांची में जारी बयान में उन्होंने कहा कि 23 फरवरी को राज्य के 48 नगर निकायों में मतदान प्रस्तावित है, लेकिन अब तक केंद्रीय बलों की तैनाती और सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी लगाने संबंधी स्पष्ट निर्णय नहीं लिया गया है। मरांडी ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में ईवीएम के साथ भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाते रहे हैं, जबकि इस बार राज्य सरकार ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने का निर्णय लिया है। उनके अनुसार बैले...