नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48 सीटों पर जीत हासिल कर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का मानना है कि भाजपा की इस जीत में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भी भाजपा की मदद की है। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है। न्यूज 24 के साथ खास इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि चुनावों में भाजपा की जीत में अरविंद केजरीवाल ने भी मदद की है। इसके लिए उन्होंने उन्हें धन्यवाद भी कहा। रेखा गुप्ता ने ये बात उस सवाल के जवाब में कही जिसमें उनसे पूछा गया था कि दिल्ली चुनाव जीतने में कांग्रेस ने भी भाजपा की मदद की। कई सारी सीटों पर पार्टी ने वोट काटने का काम किया जिसका भाजपा को फायदा मिला। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, मदद तो हमारी केजरीवाल साहब ने बहुत की। अगर वो ये सब कर्म ना करते तो भाजपा कैसे आती। हम धन्यवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.