बरेली, नवम्बर 14 -- सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा चुनावों में अधिकारियों से गड़बड़ी कराती है। 2024 के लोकसभा चुनाव में कई अधिकारी अगर बेईमानी नहीं करते तो परिणाम कुछ और होता। साथ ही, केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं होती। अखिलेश ने बरेली में प्रेसवार्ता में कहा कि अगर जिम्मेदार लोग अन्याय करेंगे तो लोकतंत्र कैसे मजबूत होगा। अखिलेश यहां पार्टी पदाधिकारियों के निजी कार्यक्रमों में शामिल होने आए थे। अखिलेश यादव गुरुवार दोपहर एक बजे बरेली पहुंचे। इसके बाद बहेड़ी विधायक और सपा के प्रदेश महासचिव अताउर रहमान की बेटी की शादी समारोह में अखिलेश ने पत्रकारों से बात भी की। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कुई पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भाजपा का एजेंट बनकर काम करते हैं। जब अधिकारी भाजपा के बन जाएं, आयोग भाजपा का हो जाए तो सोचिए ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.