पूर्णिया, नवम्बर 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।विधानसभा चुनाव बीतने के साथ ही सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने कमान संभाल लिया है। इसके साथ ही रूल तोड़ कर वाहनों चलाने वालों पर कार्रवाई तेज हो गई है। इस बावत वाहनों से चालान काटने की रफ्तार बढ़ गई है। विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस जवानों की ड्यूटी लग गई थी। जिससे नियम तोड़ वाहनों को चलाने वालों से फाइन काटने की रफ्तार में हल्की गिरावट आई थी। इस दौरान रोजाना औसतन 1.50 लाख रूपये का चालान काटा जा रहा था। चुनावी ड्यूटी समाप्त होने के बाद ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी एवं जवान अपनी मूल ड्यूटी में लौट आए हैं। जिससे चालान की राशि औसतन रोजाना 2 लाख पर चली गई है। ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने बताया कि चुनाव के बाद कुछ पुलिस कर्मी छुट्टी पर चले गए हैं। उनके ड्यूटी पर लौटने के बाद चाला...