नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- सिर पर गमझे का मुरेठा बांधे हुए अपने खास अंदाज में कोचिंग पढ़ाने वाले अवध ओझा राजनीति के टेस्ट में खुद को अनफिट घोषित करते हुए बाहर निकल गए हैं। हाल ही में राजनीति से संन्यास की घोषणा करने वाले अवध ओझा ने बताया है कि उन्हें चुनाव लड़ने के बाद समझ में आया कि वह इसके लिए ठीक नहीं हैं। 'आप' से नाता खत्म होने के बाद ओझा ने एक बार फिर पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वह बहुत विजनरी और समझदार इंसान हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल की पार्टी में शामिल होने वाले ओझा ने पटपड़गंज सीट से चुनाव लड़ा था। मनीष सिसोदिया की पुरानी सीट से चुनाव लड़े अवध ओझा को कड़ी मेहनत के बाद भी हार मिली थी। नतीजों की घोषणा के बाद से ही वह पार्टी के कामकाज से दूर होकर कोचिंग में सक्रिय हो गए थे। पिछले सप्ता...