लातेहार, फरवरी 21 -- लातेहार। आगामी 23 फरवरी को नगर निकाय का चुनाव होगा। इसे ले कर 21 जनवरी की शाम पांच बजे से चुनाव प्रसार अभियान थम गया। इस दौरान आचार संहिता का एक भी मामला अभी तक दर्ज नहीं किया गया है। हालांकि इस दौरान प्रशासन ने 40 लाख 20 हजार रूपये जब्‍त किया है और इस राशि को संबंधित व‍िभाग को सुपूर्द कर दिया गया है। इसी दौरान 48 हजार रूपये मूल्‍य के देशी और विदेशी शराब बरामद किये गये हैं और 56 हजार रूपये का जावा महुआ नष्‍ट किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...