मुंगेर, अगस्त 29 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी निखिल धनराज के नेतृत्व में गुरुवार को मुंगेर संग्रहालय स्थित सभा कक्ष में सेक्टर पदाधिकारियों एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारीयों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। तारापुर, मुंगेर एवं जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि, चुनाव प्रक्रिया की सफलता में सेक्टर पदाधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। चुनाव से पूर्व, मतदान के दिन और बाद प्रत्येक चरण पर सेक्टर अधिकारियों की सक्रियता और सजगता आवश्यक है। मतदान केन्द्रों की सुव्यवस्थित व्यवस्था, विधि-व्यवस्था बनाए रखना, सामग्री प्रबंधन और समयबद्ध रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख जिम्मेदारियां हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.