पटना, फरवरी 23 -- जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का नेतृत्व राजद की डूबती नैया को बचाने में पूरी तरह विफल रहा है। लोकसभा चुनाव में राजद की करारी शिकस्त के बाद पिछले विधानसभा उपचुनाव में भी उनकी दुर्गति हुई है, लेकिन इन परिणामों से वह कोई सबक नहीं ले पा रहे हैं। प्रसाद ने रविवार को जारी बयान में कहा कि राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर व्यक्तिगत टिप्पणियों से तेजस्वी यादव बार-बार विमर्श की गरिमा कलंकित करते रहे हैं। इससे उनकी साख और विश्वसनीयता लगातार खराब हो रही है। तेजस्वी के द्वारा प्रगति यात्रा पर लगातार गलत टिप्पणी किया जाना भी दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि राज्य के सभी जिलों को 30 हजार करोड़ की राशि इस यात्रा के दौरान सीएम ने विकास के लिए दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.