शुभम किशोर। रांची, फरवरी 10 -- रांची नगर निगम चुनाव को लेकर जहां प्रशासनिक तैयारियां तेज हैं, वहीं चुनावी ड्यूटी से छूट को लेकर बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मियों के आवेदन सामने आए हैं। किसी ने खुद की शादी का हवाला दिया तो किसी ने ऑर्थो, न्यूरो और हार्ट से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं बताते हुए चुनावी जिम्मेदारी से मुक्त करने की मांग की, कई मामले में कार्मिक कोषांग ने स्वीकृती दे दी है। कार्मिक कोषांग से मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम चुनाव संपन्न कराने के लिए कुल लगभग 5500 अधिकारियों और कर्मियों की तैनाती की गई है। इन सभी के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी लगातार जारी है। प्रशासन का दावा है कि ड्यूटी के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मी उपलब्ध हैं और चुनाव प्रक्रिया पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।परीक्षा ड्यूटी के लिए 1000 कर्मियों को चुनाव से छूट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.