रांची, फरवरी 7 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम चुनाव के तहत शनिवार को चुनाव चिह्न आवंटन के बाद नगर निगम क्षेत्र के मेयर एवं पार्षद पद के प्रत्याशियों के साथ सामान्य एवं व्यय प्रेक्षकों की समाहरणालय में बैठक हुई। इसमें उम्मीदवारों को आचार संहिता एवं निर्वाचन व्यय से जुड़ी जानकारी के बारे में बताया गया। बैठक में सामान्य प्रेक्षक संदीप दोराईबुरु एवं व्यय प्रेक्षक ध्रुव कुमार ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी चुनाव कराने के निर्देश दिए। व्यय प्रेक्षक ने बताया कि प्रत्येक अभ्यर्थी को चुनावी खर्च के लिए अलग से नया बैंक खाता खुलवाना अनिवार्य है। साथ ही निर्वाचन व्यय का विवरण निर्धारित तीन अलग-अलग रंगों के प्रपत्रों में भरकर समाहरणालय स्थित कक्ष जी-10 में जमा करना होगा। प्रचार के दौरान वाहन के उपयोग के लिए संबंधित निर्वाची पदाधिकारी से अनुमति ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.