गढ़वा, फरवरी 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शनिवार को चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही अध्यक्ष और वार्ड के प्रत्याशी रेस हो गए। वह घर घर जाकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। जिलांतर्गत गढ़वा नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 12 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं मझिआंव नगर पंचाायत में अध्यक्ष पद के नौ और श्रीबंशीधर नगर नगर पंचायत में 10 प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर किस्मत आजमा रहे हैं। गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र से अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिता दत्त, पूर्व नप अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, भाजपा समर्थित उम्मीदवार कंचन जायसवाल, झामुमो समर्थित उम्मीदवार संतोष केशरी, कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास कुमार माली, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अनिल पांडेय, आजसू जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.