सराईकेला, फरवरी 8 -- चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद प्रत्याशियों को चुनावी पाठशाला, खर्च और आचार संहिता की दी गई ट्रेनिंग। सरायकेला, सनाददाता । निर्वाचन अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह द्वारा उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाने के बाद प्रखंड सभागार में एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में सभी चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों और उनके एजेंटों को चुनावी प्रक्रिया, नियमों और तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया गया। प्रत्याशियों को चुनावी खर्च के लिए अलग बैंक खाता खोलने और प्रतिदिन के खर्च का विवरण रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए गए। प्रचार के दौरान लाउडस्पीकर के उपयोग, जुलूस की अनुमति और संपत्ति विरूपण से जुड़े कड़े नियमों के बारे में बताया गया। सोशल मीडिया पर प्रचार और विज्ञापनों के लिए मिडिया सर्टिफिकेशन एंड...