नई दिल्ली, मार्च 10 -- दिल्ली की विधानसभा में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी ने वापसी करते हुए आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आप नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने दिल्ली की रेखा सरकार को नसीहत दी है। आतिशी ने कहा कि चुनाव खत्म हो गए हैं और भाजपा जीत भी गई है। इसलिए अब आपको 5 साल केवल... जानिए आतिशी ने क्या कुछ कहा। इसके साथ ही आतिशी ने दिल्ली की भाजपा सरकार और पीएम मोदी पर भी हमला किया। आतिशी ने कहा कि सरकार बने एक महीना भी नहीं हुआ है, लेकिन अभी विधानसभा का जो पहला सत्र हुआ है उसमें बीजेपी की सरकार ने 95 फीसदी समय अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी को गाली देने में बिता दिया है। इसके बाद आतिशी ने मुस्कुराते हुए नसीहत देते हुए कहा कि मैं उनको कहना चाहती हूं कि चुनाव खत्म हो गया है। आपकी सरकार बन गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.