गढ़वा, फरवरी 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद शहरी क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी थमने का नाम नहीं ले रही है। शहर के चौक-चौराहे और गली मोहल्लों तक अब सिर्फ एक ही चर्चा है कौन जीतेगा और कौन हारेगा। चाय-पान की दुकानों से लेकर मोहल्ले की चौपालों तक बहसबाजी और दावों से माहौल गर्म है। यह स्थिति अध्यक्ष पद से लेकर वार्ड पार्षद तक के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में है। गढ़वा नगर परिषद में झामुमो समर्थित, भाजपा समर्थित, राजद समर्थित और अन्य प्रत्याशी और उनके समर्थक सुबह से शाम तक अपने प्रत्याशी को विजयी साबित करने में तर्क, आंकड़े का सहारा ले रहे हैं। चाय की दुकानों पर समर्थकों की बहस का अंदाज ऐसा है कि मानो सभी अनुभवी चुनाव विश्लेषक यहीं हों। कोई बूथवार गणित समझा रहा है तो कोई जातीय समीकरणों का विश्ले...