मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान संवेदनशील इलाकों में निरोधात्मक कार्रवाई और चुनाव अवधि में किन बातों पर ध्यान देना है, इसको लेकर पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग दी गई। एसएसपी सुशील कुमार ने रविवार को पुलिस केंद्र स्थित आनंद भवन में जिले के विभिन्न थानों से आए पुलिस अफसरों व कर्मियों को चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण बिन्दुओं के बारे में बताया। एसएसपी ने बताया कि विधान सभा चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस मुख्यालय से प्रशिक्षित पदाधिकारी जिले के पुलिस कर्मियों चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...