बांदा, मार्च 23 -- बांदा। संवाददाता बबेरू तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सर्वसम्मति से कार्यकारणी की बैठक में एल्डर कमेटी के चैयरमैन, चुनाव अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए। आगामी चुनाव के निर्वाचन का दायित्व निर्वाहन करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। 24 मार्च को चुनाव की तारीखो की घोषणा होगी। एसोसिएशन अध्यक्ष गुलाब चन्द्र यादव व महासचिव सुनील पाण्डेय ने बताया कि सर्वसम्मति से चुनाव कराने के लिए एल्डर कमेटी का गठन किया गया। उमाकांत तिवारी चैयरमैन, छेदीलाल पटेल चुनाव अधिकारी, कृपाशकर दीक्षित सहायक चुनाव अधिकारी, रामकिशोर यादव सहायक चुनाव अधिकारी, रामचन्द्र यादव सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.