पटना, मई 14 -- ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी समेत विपक्ष का कोई नेता बिहार में नजर नहीं आएगा। ये सिर्फ चुनाव के कारण बिहार आ रहे हैं। मंत्री बुधवार को जदयू दफ्तर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह चुनावी वर्ष है, इसलिए राहुल गांधी समेत विपक्ष के तमाम नेता बिहार का दौरा कर रहे हैं, लेकिन यह भी उतना ही सच है कि चुनाव समाप्त होते ही यही लोग बिहार में नजर नहीं आएंगे। ऐसे भी राहुल गांधी के आने से बिहार की राजनीति पर कोई खास असर नहीं पड़ने वाला है। बिहार की जनता अब विपक्ष की राजनीति और उनकी मंशा को भली भांति समझ चुकी है। मंत्री ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए आगामी विधानसभा चुनाव में 225 से अधिक सीटों के साथ प्रचंड जीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.