बिहारशरीफ, अक्टूबर 31 -- चुनाव प्रचार के लिए बचे हैं महज 4 दिन मौसम को देखते हुए कई बूथों पर बनाना होगा शेड फोटो : इलेक्शन-मतदाता जागरूकता रैली। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। नालंदा में पहले चरण में मतदान होना है। मतदान के लिए छह दिन और चुनाव प्रचार के लिए महज चार दिन ही शेष है। दो दिनों से मौसम खराब होने का असर चुनाव प्रचार भी पड़ा है। मौसम इसी कदर अगर दगा देती रही तो कई नेताओं की सभा स्थगित करनी पड़ सकती है। प्रचार में अंतिम सप्ताह ही जोर-आजमाईश ज्यादा होती है। मौसम अगर इसी तरह रहा तो जिला प्रशासन को भी कई बूथों पर शेड या पंडाल का निर्माण कराना पड़ सकता है। इधर, छह नवंबर को जिले के 2765 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। इसके लिए प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गयी है। मतदान से संबंधित चुनाव कर्मियों का प्रश...