मैनपुरी, अगस्त 12 -- नगर के आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर समाजवादी महिला सभा की मासिक बैठक आयोजित हुई। जिसमें महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर प्रदेश सरकार की निंदा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने कहा कि देश में महिलाओं की आधी आबादी है। मौजूदा समय में प्रदेश में महिलाओं के साथ बलात्कार व हत्या जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। मंगलवार को जिलाध्यक्ष ने महिला पदाधिकारियों से अपील की कि वह संगठित होकर इस भ्रष्टाचारी सरकार का विरोध करें और 2027 में सपा की सरकार को बनाएं। महिला सभा की जिलाध्यक्ष ज्योति मैसी ने कहा कि भाजपा को पता चल गया है कि वर्ष 2027 में उसका वजूद समाप्त हो जाएगा। इसलिए उसने एसआईआर की आड़ में वोट कटवाने का काम शुरू कर दिया है, जिसका विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व सांसद डिंपल यादव ने तमाम विपक्षी सांसदों के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.