नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की समयसीमा में बदलाव करते हुए अंतिम मतदाता सूची की प्रकाशन तिथि को संशोधित कर 14 फरवरी 2026 कर दिया है। यह निर्णय राज्य में बड़े पैमाने पर चल रहे घर-घर सर्वे और मतदान केंद्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बुधवार को जारी आधिकारिक आदेश में आयोग ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) द्वारा घर-घर किए जाने वाले सर्वे का काम आज 11 दिसंबर 2025 को पूरा हो जाएगा। नए कार्यक्रम के मुताबिक, 11 दिसंबर 2025 तक घर-घर सर्वेक्षण कार्य की समाप्ति की जानी है। इसके बाद 16 दिसंबर 2025 तक मसौदा मतदाता सूची (ड्राफ्ट रोल) का प्रकाशन होगा। 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि तय की गई है। 7 फरवरी 2026 तक दावे-आपत...