सीतामढ़ी, नवम्बर 7 -- सीतामढ़ी/रीगा। बिहार में 20 सालों से एनडीए की सरकार ने बेरोजगारी की समस्या सुलझाने में नाकाम रही है। इससे लोग बड़ी संख्या में पलायन कर रहे हैं। उक्त बातें केरल के वायनाड से कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी ने गुरुवार को जिले के रीगा विधान सभा क्षेत्र के रीगा स्थित फुटबाल मैदान में चुनावी सभा में कहीं। उन्होंने कहा कि सीता मैया की हजारों साल से पवित्र धरती रही है। अपनी धरती पर गर्व करें और खुद को पहचाने। अपने वोट के अधिकार को समझे। वोट के आधार पर ही सारी सुविधाएं मिलती हैं। चुनाव आयोग के साथ भाजपा साजिश कर संविधान को कुचल रही है। प्रियंका ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में 65 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। यह लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश है। वे धर्म व जाति के नाम पर नफरत फैलते हैं। झ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.