गाजीपुर, फरवरी 23 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने रविवार को विधान सभा क्षेत्र 376-जंगीपुर के विभिन्न्न मतदेय स्थलो का निरीक्षण किया। होम्योपैथिक मेडिकल कालेज मे भाग संख्या-338 से 346 तक के बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया एवं सभी बूथ लेवल अधिकारी को चुनाव आयोग द्वारा दिये गये निर्देशो का पालन करने के लिए निर्देशित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी मतदेय स्थल पर उपस्थित बूथ लेवल ऑफिसरों से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत संचालित कार्यों की जानकारी लिया। बूथ पर मौजूद लोगों से संवाद किया। उन्होने बताया कि वर्तमान में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की प्रक्रिया संचालित है। जिसके तहत उत्तर प्रदेश में निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन छह जनवरी वर्ष 2026 को किया जा चुका है। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम ...